Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

एसपी ने सीओ तरबगंज कार्यालय में सौर ऊर्जा संयंत्र एवं कर्तव्य वाटिका का किया उद्घाटन

FB_IMG_1779018358283.jpg 162.1 KB


गोंडा। क्षेत्राधिकारी कार्यालय तरबगंज जनपद गोण्डा में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय गोण्डा के सौजन्य से स्थापित “सौर ऊर्जा संयंत्र” (05 किलोवॉट) एवं “कर्तव्य वाटिका” (101 औषधीय एवं फलदार वृक्ष) का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा एवं वृक्षारोपण जैसी पहलें न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं।

 उन्होंने “कर्तव्य वाटिका” में लगाए गए औषधीय एवं फलदार पौधों की सराहना करते हुए सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं उनकी देखभाल करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में लगाए गए 101 औषधीय एवं फलदार पौधों का अवलोकन किया गया तथा सौर ऊर्जा संयंत्र की कार्यप्रणाली की जानकारी भी प्राप्त की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संवर्धन हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश प्रभात सिंह, क्षेत्रीय प्रमुख उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक गोण्डा राजकुमार द्विवेदी, मुख्य प्रबन्धक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा अमदही गोण्डा श्री देवव्रत गुप्ता सहित पुलिस विभाग एवं बैंक के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।