
प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है, नंद बाबा दुग्ध मिशन, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना तथा मत्स्य संपदा योजनाओं से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायकों ने भी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विकास कार्यों में तेजी की बात कही। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनपद में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में चयनित किसानों को सोलर लाइट ट्रैप एवं मूंग मिनी किट वितरित की गई तथा उत्कृष्ट किसानों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन
Inauguration की और खबरें
मेडिकल कालेज में प्रसव विंग एवं वार्ड का सदर विधायक एवं डीएम ने किया ल...
4 days ago📰
बालपुर बाजार में साप्ताहिक बाजार का एसडीएम ने किया शुभारंभ
5 days ago
गांधी पार्क के पास तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष ने क...
1 week ago