गोण्डा 23 जून,2026*
जनपद के जिला अस्पताल/राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय गोण्डा में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के नवनिर्मित प्रसव विंग एवं वॉर्ड का लोकार्पण विधायक सदर गोण्डा प्रतीक भूषण सिंह एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा माननीय सांसद गोण्डा/ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह एवं चिकित्सकीय स्टाफ ने दोनों अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
लोकार्पण समारोह के दौरान माननीय विधायक सदर ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रसव विंग एवं वॉर्ड का विस्तार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जनपद की गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
जिलाधिकारी
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नवस्थापित प्रसव विंग एवं वॉर्ड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की। नवनिर्मित प्रसव विंग एवं वॉर्ड के शुभारम्भ से जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल तिवारी सहित चिकित्सा महाविद्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मेडिकल कालेज में प्रसव विंग एवं वार्ड का सदर विधायक एवं डीएम ने किया लोकार्पण
Inauguration की और खबरें
📰
बालपुर बाजार में साप्ताहिक बाजार का एसडीएम ने किया शुभारंभ
6 दिन पहले
गांधी पार्क के पास तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष ने क...
1 सप्ताह पहले
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया र...
एक महीने पहले