Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

एलबीएस कालेज में 3 अगस्त से स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का अधिष्ठापन कार्यक्रम


गोंडा।  लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 3 अगस्त 2026 से अधिष्ठापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विस्तृत कार्यक्रम एवं समय-सारिणी जारी की गई है।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का अधिष्ठापन कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से ललिता शास्त्री सभागार में आयोजित होगा। बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे विज्ञान संकाय में तथा बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम वाणिज्य संकाय में  आयोजित किया जाएगा। 
इसके अतिरिक्त बी.बी.ए. और बी. सी.ए. प्रथम सेमेस्टर का इंडक्शन कार्यक्रम 8:45 पर विज्ञान संकाय में संपन्न होंगे। 
बी.एस-सी. कृषि का इंडक्शन कार्यक्रम 11:00 बजे पूर्वाह्न से विज्ञान संकाय में संपन्न होगा।
सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय पर अपने-अपने स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
इंडक्शन कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न संकायों एवं विभागों के प्राध्यापकों की सहभागिता सुनिश्चित की है। कार्यक्रम के समन्वयन एवं संचालन में प्रो. अमन चन्द्रा, प्रो. संजय कुमार पाण्डेय, प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अरविन्द कुमार शर्मा, डॉ. माला सिंह सहित सभी विभागाध्यक्ष अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली तथा विभिन्न सह-पाठ्यचर्या एवं छात्रोपयोगी गतिविधियों की समुचित जानकारी प्राप्त हो सके।