बालपुर गोंडा। परसपुर शिक्षा क्षेत्र की खण्ड शिक्षा अधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दुरगोड़वा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विद्यालय के बच्चों से बातचीत करके उन्हें शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने प्रेरित किया।
विभाग द्वारा बंद हो चुके जूनियर हाईस्कूल
दुरगोड़वा का खण्ड शिक्षा अधिकारी नूतन जायसवाल ने निरीक्षण किया। विद्यालय को चलाने के लिए मिेल रहा उनका उत्साहवर्धन स्वागत योग्य है। पिछले माह परसपुर शिक्षा क्षेत्र में सर्वाधिक नामांकन हेतु तीन विद्यालयों को सम्मानित भी किया था। इसमें जूनियर हाईस्कूल दुरगोड़वा को स्थान मिला था। करीब साल भर से बन्द पड़े इस विद्यालय को एक बार फिर से संचालित कराने में सबसे ज्यादा योगदान शिक्षक विष्णु शंकर तिवारी का है। उन्होंने इसको लेकर पूरी तन्मयता से सराहनीय प्रयास किया। इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह बहुत कम होगी।
जूनियर हाईस्कूल दुरगोड़वा का खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
Inspection की और खबरें
मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने 10 बूथों का किया निरीक्षण...
2 days ago
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने बालपुर समेत पांच बूथ...
1 week ago
ग्राम हड़ियागाड़ा में मनरेगा के तहत बने तालाब का डीएम ने निरीक्षण कर व...
1 week ago