गोण्डा। 09 अक्टूबर 2026 शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी अर्चना वर्मा आईएएस ने जनपद गोण्डा के आकांक्षात्मक विकासखण्ड पण्डरी कृपाल में विभिन्न विकास कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पण्डरी कृपाल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही विद्यालय का भ्रमण कर उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
निरीक्षण के उपरांत नोडल अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी महोदया से भेंट कर जनपद में संचालित विकास कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सुश्री अर्चना वर्मा जी (IAS) को स्मृति चिह्न भेंट किया गया
नोडल अधिकारी ने पड़री कृपाल विकास खण्ड के विभिन्न विकास कार्यक्रमों का किया निरीक्षण
Inspection की और खबरें
मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने 10 बूथों का किया निरीक्षण...
2 days ago
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने बालपुर समेत पांच बूथ...
1 week ago
ग्राम हड़ियागाड़ा में मनरेगा के तहत बने तालाब का डीएम ने निरीक्षण कर व...
1 week ago