महाशिवरात्रि पर्व पर दुःखहरन नाथ मन्दिर की व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा
गोण्डा। आज दिनांक 26.02.2025 को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत दुखःहरण नाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल की सतर्कता को परखा गया एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के जलाभिषेक में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन्न न हो, सदैव सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निस्पादन करे जिससे किसी भी प्रकार की कोई घटना/दुर्घटना न घटित होने पाये।
उन्होंने मन्दिर परिसर एवं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक कर सम्बन्धित अधि0/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा प्र0नि0 को0 नगर को बैरिकेटिंग, रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा श्रद्धालुओं से वार्ता कर बताया कि जलाभिषेक व महिलाओं के दर्शन पूजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है पर्याप्त संख्या में पुरूष एवं महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगायी गयी है।
उन्होंने हर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त/भ्रमण कर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया और आपसी भाई-चारा के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से जलाभिषेक को सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की गयी। महोदय द्वारा बताया गया कि मंदिर की ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए वीडियोंग्राफी की जायेगी। असामाजिक तत्वों पर खास नजर बनाकर रखी जा रही है अगर किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा महाशिवरात्रि में माहौल खराब करने का प्रयास किया जायेगा तो उनके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने यह भी बताया गया कि अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्रों को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिवटर एवं व्हाट्सएप आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है तथा आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। महोदय द्वारा प्र0नि0 को0 नगर को सुरक्षा प्रबन्धो को और अधिक सुदृढ करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर प्र0नि0 को0 नगर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहेें।
Inspection की और खबरें
मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने 10 बूथों का किया निरीक्षण...
3 days ago
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने बालपुर समेत पांच बूथ...
1 week ago
ग्राम हड़ियागाड़ा में मनरेगा के तहत बने तालाब का डीएम ने निरीक्षण कर व...
1 week ago