Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सीडीओ ने किया मोहम्मदपुर गढ़वाल गौशाला का औचक निरीक्षण



गोण्डा 12 मार्च,2026*।
विकासखण्ड करनैलगंज की ग्राम पंचायत पाल्हापुर में "पंचायत उत्सव भवन" के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के संपन्न होने के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन द्वारा ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर गढ़वाल में संचालित गौशाला में पानी, भूसा, हरा चारा आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गौशाला में नियमित रूप से पानी, भूसा एवं चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए पाए गए, जो क्रियाशील अवस्था में थे।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की सभी गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा निरीक्षण आख्या तैयार कर उसकी प्रगति के साथ आगामी आयोजित होने वाली बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।