गोण्डा 26 मई,2026*।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय भूलेख विभाग, नजारत, रिकॉर्ड रूम सहित अन्य सभी कार्यालयों एवं पटलों का गहन अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, फाइलों की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभागों में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाए तथा कार्यालय परिसर को साफ एवं व्यवस्थित बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अभिलेख अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए उनके सुरक्षित संरक्षण एवं व्यवस्थित संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभिलेखों एवं फाइलों का वर्गीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए, जिससे आवश्यक दस्तावेज समय पर आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव के लिए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पुराने अभिलेखों के संरक्षण के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाई जाएं तथा कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में आने वाले फरियादियों एवं आम नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कलेक्टोरेट के सभी कार्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण दिए जरूरी निर्देश
Inspection की और खबरें
एसपी ने बालपुर मोहर्रम जुलूस का किया निरीक्षण दिए जरूरी निर्देश
10 hours ago
डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
3 days ago
मंडलायुक्त ने 100 बेड के अस्पताल एवं अयोध्या बाईपास का किया निरीक्षण
4 days ago