
गोण्डा 03 जुलाई,2026*।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने तहसील तरबगंज के विकासखण्ड बेलसर अंतर्गत ग्राम पंचायत अकौनी, मुकुन्दपुर तथा मां बाराही देवी मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
ग्राम पंचायत अकौनी में वर्ष 2020-21 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्मित तालाब का निरीक्षण करने पर उसकी स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव श्याम सुंदर, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव को अभी तक कार्यभार हस्तांतरित नहीं किया गया है। इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को संबंधित ग्राम पंचायत सचिव श्याम सुंदर के निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत मुकुन्दपुर में मनरेगा के अंतर्गत निर्मित तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब का समुचित सुंदरीकरण, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कर उसे जनहित के अनुरूप और अधिक उपयोगी बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मां बाराही देवी मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। स्थानीय लोगों ने अवगत कराया कि मंदिर के समीप प्रवाहित सुखुई नदी वर्तमान में विलुप्त होने की स्थिति में है। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी तरबगंज एवं खण्ड विकास अधिकारी बेलसर को नदी की साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने, सुंदरीकरण एवं पुनर्जीवन के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी तरबगंज प्रदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, खंड विकास अधिकारी बेलसर रवि कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रवि मिश्रा, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम ने बेलसर विकास क्षेत्र के गांवों का किया निरीक्षण सचिव को किया निलम्बित
Inspection की और खबरें
मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने 10 बूथों का किया निरीक्षण...
3 days ago
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने बालपुर समेत पांच बूथ...
1 week ago
ग्राम हड़ियागाड़ा में मनरेगा के तहत बने तालाब का डीएम ने निरीक्षण कर व...
1 week ago