उमरी बेगमगंज गोंडा। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को भिखारीपुर–सकरौर तटबंध के सनौली मोहम्मदपुर क्षेत्र में स्थित स्पर संख्या 10 एवं 11 का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था, कटान की स्थिति तथा चल रहे मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि तटबंध की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा चल रहे कार्यों की प्रगति से उन्हें अवगत कराया गया। इस पर आयुक्त ने आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, सहायक अभियंता वर्तिका गौड़, राजस्व निरीक्षक अवधेश द्विवेदी, लेखपाल रामेश्वर दत्त तिवारी, लेखपाल अंकित वर्मा, खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश गुप्ता प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार एडीओ पंचायत रवि प्रकाश मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
भिखारीपुर सकरौर तटबंध का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण कार्यों में गुणवत्ता संग तेजी के निर्देश
Inspection की और खबरें
एसपी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण दिए जरूरी नि...
1 day ago
डीएम ने 10 दिवस में आश्रम पद्धति विद्यालय की व्यवस्था सुधारने के दिए न...
2 days ago
सीडीओ ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण ग्रामीणों को हरसंभव मदद...
1 week ago