Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सीएमओ ने हलधरमऊ एवं करनैलगंज सीएचसी का किया निरीक्षण दिए जरूरी निर्देश

बालपुर गोंडा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संत लाल पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ एवं करनैलगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी ड्यूटी लिस्ट, लेबर रूम, दवा वितरण व्यवस्था, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों एवं तीमारदारों से संवाद कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।