Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बहराइच जिले के दंगे में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की पत्नी ने तरबगंज विधायक से लगाई न्याय की गुहार

 गोंडा। बहराइच जिले के महाराजगंज कस्बे में वर्ष 2024 में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में नवयुवक राम गोपाल मिश्रा की अराजक तत्वों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक राम गोपाल मिश्रा की धर्मपत्नी रोली मिश्रा ने तरबगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी जन सहयोग कार्यालय पहुंच कर विधायक प्रेम नारायन पांडे से मुलाकात किया ।

 इस दौरान उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों द्वारा अपने ऊपर उत्पीड़न का आरोप लगाया और न्याय की गुहार लगाई। विधायक श्री पांडे ने उनकी बातों को गंभीरता से  सुनकर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पीड़ित परिवार के साथ किसी को भी अन्याय करने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो  पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराकर उनकी बात सीधे रखने का अवसर दिलाने का भी प्रयास करेंगे।