Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

लगातार बारिश एवं आंधी से फसल क्षति पर किसान 72 घंटे के भीतर दर्ज कराएं सूचना







गोण्डा, 25 सितम्बर 2026*  - जनपद में 24 सितम्बर 2026 से लगातार हो रही बारिश एवं आंधी के कारण फसलों को हुए नुकसान के संबंध में जिला कृषि अधिकारी ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद में धान एवं मक्का फसलों को अधिसूचित किया गया है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण बीमित फसल को क्षति होने पर किसान टोल-फ्री नंबर 14447 पर फोन कर 72 घंटे के भीतर फसल क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए किसान के पास मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या एवं पॉलिसी संख्या होना आवश्यक है।

उन्होंने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित अपनी प्रभावित फसल की क्षति की सूचना निर्धारित 72 घंटे की समय-सीमा में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फसल क्षति का क्षतिपूर्ति भुगतान संबंधित बीमा कंपनी द्वारा योजना के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।