गोण्डा 21 अक्टूबर,2026* ।
माह के तीसरे बुधवार के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार गोण्डा में किसान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उपकृषि निदेशक ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक की कार्यवाही प्रारंभ किया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने धान खरीद के विषय में विभाग द्वारा की गई व्यवस्था के संबंध में कृषकों को जानकारी दिया।
अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई ने विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित कार्यक्रमों के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई। गत माह आयोजित हुई बैठक में कृषकों के द्वारा उपलब्ध कराई गई समस्याओं के निराकरण के प्रगति के विषय में चर्चा की गई तथा वर्तमान बैठक में कुल 04 कृषकों के द्वारा अपनी समस्याएं बैठक में प्रस्तुत की गईं, जिनमें से पानी टंकी पाइप के संबंध में, नहर चालू होने के संबंध में, खाद की उपलब्धता के संबंध में तथा धान खरीद केंद्र के संबंध में समस्याएं बताई गई।
बैठक में सभी किसानों को अवगत कराया गया कि अपने अपने खेत की पराली न जलाये, पराली जलाने पर जुर्माना तथा कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, डीसी मनरेगा, उपकृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एक्सईएएन सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं शुक्ला प्रसाद शुक्ला, ओमप्रकाश पांडे, अनिल चंद्र पांडे, नंदकुमार आनंद, सत्येंद्र आदि कृषक प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
किसान दिवस पर किसानों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के संग डीएम ने की बैठक
Meeting की और खबरें
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त कई अधिकारियों...
1 सप्ताह पहले
पुराने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी असंतुष्ट फीड बैक...
1 सप्ताह पहले
निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित पारदर्शी अद्यतन बनाने पर जोर राजनीति...
2 सप्ताह पहले