Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी के संबंध में एलबीएस में की गई बैठक

गोंडा 1 दिसंबर। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की स्नातक-परास्नातक स्तरीय सत्रांत परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी के क्रम में महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार, सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रोफेसर राव, प्रो. राजीव अग्रवाल, प्रो. अमन चंद्रा आदि की उपस्थिति में सभी शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार ने पूर्व की भांति आदर्श परीक्षा कराने की प्रतिबद्धता पर बल दिया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।