गोण्डा 19 मार्च,2026*।
जिला प्रशासन द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं तथा प्रत्येक गतिविधि की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अवगत कराया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि दस्तक अभियान 10 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। इन अभियानों के अंतर्गत साफ-सफाई, जलजमाव की रोकथाम, मच्छर जनित रोगों की रोकथाम, टीकाकरण, जागरूकता अभियान एवं घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच जैसी गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, नगर निकाय, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का व्यापक प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना ऐसे अभियानों की सफलता संभव नहीं है, इसलिए लोगों को जागरूक करना भी अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अभियान को पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ संचालित करें, जिससे जनपद को संचारी रोगों से मुक्त रखने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संत लाल पटेल, अपर उपजिलाधिकारी / ईओ गोण्डा विशाल कुमार, एसीएमओ डाक्टर आदित्य वर्मा, एसीएमओ डाक्टर सीके वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय उपाध्याय समस्त सीएचसी अधीक्षक, डाक्टर आरपी सिंह, समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर पंचायत सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीएम ने की अंतर्विभागीय समन्वय समिति संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा
Meeting की और खबरें
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
2 days ago
डीएम के जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग समेत दो जरूरतमंद पर...
1 week ago