गोण्डा 03 जनवरी 2025* — प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से 07 जनवरी को जनपद में महिला जनसुनवाई एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जनसुनवाई कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से सर्किट हाउस में आयोजित होगा। जनसुनवाई के उपरांत आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा। गोंडा में महिला आयोग की सदस्या ऋतु शाही की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। सभी पीड़ित महिलाएं जनसुनवाई में अपनी बात रख सकती है। । इस दौरान महिला थानाध्यक्ष सहित संबंधित पुलिस अधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे। आयोग का यह प्रयास महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण, प्रशासनिक समन्वय और जमीनी स्तर पर निगरानी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
5 जनवरी को होगी महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई
Meeting की और खबरें
किसान दिवस पर किसानों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के संग डीएम ने क...
6 days ago
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त कई अधिकारियों...
1 week ago
पुराने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी असंतुष्ट फीड बैक...
1 week ago