बालपुर गोंडा। बलरामपुर चीनी मिल की इकाई मैजापुर चीनी मिल द्वारा ग्राम बेसियाचैन में विशाल कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी मे शरदकालीन गन्ना बुवाई एवं उन्नत तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया गया।
12 अगस्त 2026 को बलरामपुर चीनी मिल की इकाई मैजापुर चीनी मिल के तत्वावधान में आज ग्राम बेसियाचैन में एक विशाल कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का नेतृत्व इकाई के महाप्रबंधक गन्ना पी.के. प्रभात ने किया। इस अवसर पर सचिन मिश्रा सहायक गन्ना विकास अधिकारी एवं अमित शुक्ला भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों प्रगतिशील गन्ना कृषकों ने भाग लिया।
गोष्ठी के अहम मुद्दे
1. शरदकालीन गन्ना बुवाई*: कृषकों को शरदकालीन गन्ना बुवाई के लाभ, उपयुक्त समय, बीज की मात्रा एवं उन्नत किस्मों के चयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,
2. मिट्टी चढ़ाई एवं सिंचाई*: गन्ने की फसल में समय से मिट्टी चढ़ाई करने एवं ड्रिप/सप्लाई सिंचाई के महत्व पर जोर दिया गया, जिससे उपज एवं चीनी प्रतिशत में वृद्धि होती है।
3. सर्वे, सट्टा एवं प्रदर्शन*: गन्ना क्षेत्र का सर्वे, सट्टा, प्रदर्शन प्लॉट एवं बेसिक कोटा निर्धारण की प्रक्रिया को किसानों को समझाया गया।
4. उन्नत कृषि: पेड़ी एवं पौधा फसल का सही ढंग से रख-रखाव कर उत्पादन बढ़ाने एवं लागत घटाने के उपाय बताए गए। कृषकों से अपील की गई कि वे खेतों का नियमित अवलोकन कर समय-समय पर आवश्यक सुधार करें।
पी.के. प्रभात ने किसानों को आश्वस्त किया कि चीनी मिल हर संभव मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने सरकार एवं मिल की योजनाओं का लाभ उठाकर गन्ना उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया।
सचिन मिश्रा ने गन्ना विकास की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और कृषकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।