डीएम ने की कर -करेत्तर एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा दिए जरूरी निर्देश
गोण्डा। 10 जनवरी, 2025। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं प्रवर्तन कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की गई। जिसमें उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक राजस्व की वसूली की जाए। प्रवर्तन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रवर्तन की कार्रवाई को बढ़ाएं। प्रवर्तन के कार्यवाही सभी पर समान रूप से की जाए संगठित रूप से अपराधों पर लिप्त रहने वाले लोगों पर कार्रवाई कीजिए। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
*👉राजस्व कार्यों की समीक्षा*
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लोग अपने-अपने तहसीलों में लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन की जाए तथा कोर्ट में लंबित वादों के निस्तारण को अधिक से अधिक निस्तारित किया जाय।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लोग कोर्ट में प्रतिदिन बैठकर अधिक से अधिक वादों की सुनवाई करके नियमानुसार निस्तारण करें।
वहीं बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक वादों का नियमानुसार निस्तारण करके समय से उसकी फीडिंग पोर्टल पर कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी गोंडा सदर, मनकापुर तथा करनैलगंज, तरबगंज, अपर उपजिलाधिकारी सुशील कुमार, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पीटीओ शैलेन्द्र त्रिपाठी, सहित सभी संबंधित विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Meeting की और खबरें
किसान दिवस पर किसानों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के संग डीएम ने क...
5 days ago
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त कई अधिकारियों...
1 week ago
पुराने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी असंतुष्ट फीड बैक...
1 week ago