Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

टीन शेड रखने के विवाद में दुकानदार की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या से हड़कंप

  गोंडा। दुकान के सामने टिन शेड रखने को लेकर चाकू मारकर दुकानदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मीट की दुकान करने वाले युवक ने चाकू मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के नगर परिषद कालोनी में यह घटना हुई। घटना में खराद दुकानदार की मौत पुत्र व भतीजे घायल हो गए। दोनो दुकानदारों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। घटना कारित कर हत्या आरोपी सुल्तान मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पर सीओ व नगर कोतवाल सन्तोष मिश्र मौके पर पहुँच गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिये भेज दिया। कूड़ा कचरा फेंकने को लेकर काफी दिनों से आरोपी मीट दुकानदार से विवाद चल रहा था।