Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

नाली विवाद में अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या हड़कंप

बालपुर गोंडा। ग्राम वमडेरा में नाली विवाद में रास्ते में रोककर धारदार हथियार से अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इससे पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 

थाना कटरा बाजार की ग्रामपंचायत वमडेरा में नाली के विवाद में खेत काटने जा रहे 55 वर्षीय अन्नू कुमार चौबे पुत्र इन्द्रदत्त चौबे की हंसिया मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक गांव के राम सिंगार राजकुमार एवं मुंशी लाल समेत तीन लोगों ने अधेड़ पर हंसिया कुदाल एवं लाठी से हमला किया। इससे वह लहूलुहान होकर गांव के बाहर मन्दिर के पास गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

 परिजनों का कहना है कि हमलावर हमला करने के पहले रास्ते पर जाने वाले को जान से मारने की धमकी दिए थे। हमलावर गांव के बाहर मन्दिर के पास पूरी तैयारी के साथ घात लगाकर बैठे हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर कटरा बाजार विवेक त्रिवेदी एवं चौकी प्रभारी हलधरमऊ शिवम भारी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। काफी देर बाद एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

मृतक गोंडा के ठेकेदार प्रदीप कुमार पाण्डेय के यहां पर 15 सालों से रोलर चला चुका है। 28 वर्षीय अंकित,23 वर्षीय रवि,27 वर्षीय खुशबू एवं 25 वर्षीय चांदनी समेत चार सन्तान है। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना जंगल की आग की तरह क्षेत्र में तेजी से फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।