वजीरगंज गोंडा। थाना क्षेत्र में एक प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई के शिकायती पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चाचा पूरवा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय आजाद सिंह पुत्र स्वर्गीय देव बख्श सिंह को थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट गांव में चाकू से गला रेत दिया गया। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई, आनन फानन में वजीरगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि मृतक आजाद सिंह दुर्जनपुर स्थित अपने पैतृक गांव गया हुआ था, जहां उसके ऊपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। जिससे गले में गंभीर चोट आई। गंभीर दशा में आसपास के लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि मृतक डेढ़ वर्ष पूर्व गांव की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग में फरार हो गया था, बाद में जिसके साथ उसने विवाह कर लिया था। इसी रंजिश में युवक की गला रेत कर हत्या होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि डेड़ साल पहले मृतक एक युवती को भगा ले गया था। उसी रंजिशन धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के भाई के शिकायती पत्र पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गयी है। शव का पोस्टमार्टम भेजा गया हैl उन्होंने बताया कि आरोपी सुरेश विश्वकर्मा पुत्र अज्ञात व संदीप सिंह पुत्र बद्री सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
चाकू से हमला कर प्रेमी युवक की हत्या दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Murder की और खबरें
लेनदेन विवाद में युवक की हत्या से हड़कंप आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर ल...
2 weeks ago
पैसे के लेन देन विवाद में युवक की हत्या से हड़कंप आक्रोशित परिजनों ने...
2 weeks ago
अवैध असलहे से युवक के सीने में गोली मारकर हत्या कोहराम हड़कंप
1 month ago📰