गोण्डा, 24 सितम्बर 2026* - सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर परसपुर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व से चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के चयनित लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत विधानसभा करनैलगंज के चयनित दिव्यांगजनों को 41 ट्राईसाइकिल, 04 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 16 बैशाखी, 04 बीटीई कान मशीन तथा 10 स्मार्ट केन (अंध छड़ी) वितरित की गईं। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा के साथ उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
विभाग द्वारा विधानसभा करनैलगंज क्षेत्र में 3241 दिव्यांगजनों को निरंतर दिव्यांग पेंशन प्रदान की जा रही है। इससे पात्र दिव्यांगजनों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने में सहायता मिल रही है।
इसी क्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में विधानसभा करनैलगंज में अन्य पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत 101 लाभार्थियों को अनुदान की धनराशि से लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों एवं पिछड़ा वर्ग लाभार्थियों को मिला लाभ
Program की और खबरें
टेढ़ी नदी में 50 हजार मत्स्य बीज अंगुलिकाओं का संचय पूर्व मंत्री की उप...
1 week ago
कृषि निवेश अनुदान एवं आपदा राहत सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित
2 weeks ago📰
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिगरगंज में लगा जनकल्याणकारी शिविर पात्रों क...
2 weeks ago