Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी हलधरमऊ पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बालपुर गोंडा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलधरमऊ में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कटरा बाजार बावन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.संतलाल पटेल  उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाली कर्मठ आशा बहनों को सरकार द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन एवं सम्मान किया गया।