सीएम सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 231 जोड़ों का हुआ विवाह
गोण्डा 11 दिसम्बर, 2025*। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आरपी आदर्श इण्टर कालेज मनकापुर गोण्डा में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 285 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 231 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। इसमें 28 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया। गया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन तथा मा० सांसद गोण्डा/केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री प्रतिनिधि ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 60000/- प्रति जोडे के दम्पतियों के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है जिसमें चांदी की पायल बिछिया, स्टील का डिनर सेट, पांच लीटर का प्रेशर कुकर, कन्या हेतु दो जोड़े कपड़े, वर हेतु एक जोड़ा कपड़ा, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मनकापुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर, नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी मनकापुर, प्रभारी तहसीलदार सुभद्रा प्रसाद मनकापुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मनकापुर सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Program की और खबरें
709 दिव्यांगजनों में 1030 सहायक उपकरण का वितरण शेष को मिलेगा अगलीबार
2 घंटे पहले
डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
1 सप्ताह पहले
बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 सप्ताह पहले📰