Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

विश्व जैव विविधता दिवस पर कृषि संकाय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


गोंडा 22 मई। विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, विज्ञान परिसर के कृषि संकाय द्वारा एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा जैव विविधता के महत्त्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जैव विविधता मानव जीवन का आधार है। पेड़-पौधे, जीव-जंतु तथा प्राकृतिक संसाधन पृथ्वी पर जीवन संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
वनस्पति विज्ञान की सहा. प्राध्यापक डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से जैव विविधता को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना विकसित करने के साथ समाज को सकारात्मक संदेश भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों ने जैव विविधता संरक्षण के विविध पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. घनश्याम द्विवेदी, डॉ. विनय पांडेय, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. श्रीकांत, डॉ. करुणेश कुमार दूबे एवं मानसी पांडेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पोस्टर, विचार एवं जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए। साथ ही जैव विविधता संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
अंत में आयोजक विभाग द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।