Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पुलिस लाइन के एचपीवी टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए एसपी



गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 14–15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव हेतु निःशुल्क HPV टीकाकरण के प्रति जागरूक करना था।
पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम है। समय पर टीकाकरण कराकर इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे 14–15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं का समय से निःशुल्क HPV टीकाकरण अवश्य कराएं तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
 कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा HPV संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय एवं टीकाकरण के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित जनों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।