गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा के मुख्य परिसर में नवनिर्मित पी.जी. ब्लॉक का लोकार्पण मंगलवार को गोंडा की जिलाधिकारी एवं महाविद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष प्रियंका निरंजन, आईएएस ने फीता काटकर किया। लोकार्पण के उपरांत उन्होंने महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ से महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं के संबंध में सीधे प्रश्न आमंत्रित किए तथा उनके निवारण की दिशा में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान विद्यार्थियों और महाविद्यालय परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह मंचासीन रहे। अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय परिवार ने नवनिर्मित पी.जी. ब्लॉक के लोकार्पण को महाविद्यालय के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. रेखा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
डीएम ने छात्र छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ को किया संबोधित समस्याओं के निवारण हेतु आमंत्रित किए प्रश्न
Program की और खबरें
📰
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से निखरेगी दिव्यांगजनों की प्रतिभा
3 days ago
रसोइयों को मिला कैशलेश चिकित्सा कार्ड मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक...
4 days ago
बीआरसी हलधरमऊ पर रसोइयों को बांटे गए कैशलेश चिकित्सा आयुष्मान कार्ड
4 days ago