गोंडा। जिला जेल में बंद कैदी की केजीएमयू लखनऊ में मौत के बाद बवाल हो गया है। कैदी रामगनेश की मौत से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रख कर रोड जाम किया।
दुबहा बाजार में दानववीर पीपल चौराहे के पास जाम लगाया गया। इसके चलते नरायनपुर जाने वाली सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया मृतक बंदी रामगनेश जिला कारागार गोंडा में बन्द थे।
लखनऊ केजीएमयू में इलाज के दौरान कैदी रामगनेश की मौत हो गई।
परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेल के खाने में कथित जहरीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई गई है। जेल प्रशासन और चिकित्सकों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। बिना सहमति के दो बार आपरेशन किया गया। अस्पताल में भी संदिग्ध गतिविधियों का परिजनों ने आरोप लगाया। डीएम या एसपी में से किसी बड़े अधिकारी को मौके पर आने की मांग की गई। कटरा बाजार पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटी रही।
कैदी का शव सड़क पर रखकर आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम जताई हत्या की आशंका
Protest की और खबरें
📰
गंगवल बाजार में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद समिति के कार्यकर्ता बैठे...
1 week ago
कमता बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन टैक्सी चालकों से मारपीट...
1 week ago📰
लाइन मैन का शव सड़क पर रखकर परिजनों संग ग्रामीणों का प्रदर्शन घंटों लग...
3 weeks ago