पूर्व प्रधान अर्जुन गोस्वामी के जिला बदर के विरोध में सपा का प्रदर्शन ज्ञापन
गोण्डा। जिले के वीरपुर कटरा क्षेत्र में पूर्व प्रधान अर्जुन गोस्वामी उर्फ अर्जुन बाबा पर लगाए गए गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई तत्काल निरस्त करने की मांग की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अर्जुन गोस्वामी एक सामाजिक, मिलनसार और सक्रिय जनप्रतिनिधि रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है, जिसका पूरी मजबूती से विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गुंडा एक्ट और जिलाबदर की कार्रवाई वापस नहीं ली गई, तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। “अगर कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया गया, तो जवाब सड़क पर मिलेगा”—नेताओं ने साफ कहा। ज्ञापन सौंपने वालों में कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान सहित कई जिलास्तरीय पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने अर्जुन गोस्वामी के समर्थन में नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
Protest की और खबरें
📰
गंगवल बाजार में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद समिति के कार्यकर्ता बैठे...
1 week ago
कमता बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन टैक्सी चालकों से मारपीट...
1 week ago📰
लाइन मैन का शव सड़क पर रखकर परिजनों संग ग्रामीणों का प्रदर्शन घंटों लग...
3 weeks ago