गोण्डा। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई किया है। खनन इंस्पेक्टर अभय रंजन श्रीवास्तव एवं एसडीएम सदर की संयुक्त कार्रवाई में खरगूपुर थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन पर देर रात करीब 12 बजे छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके से एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी को थाना खरगूपुर के हवाले करके सीज करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।
आधी रात को छापेमारी कर प्रशासन ने पकड़ा अवैध खनन में संलिप्त जेसीबी एवं ट्रैक्टर हड़कंप
Raid की और खबरें
📰
एंटी करप्शन टीम ने 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ वन दरोगा को किया गिरफ्तार...
4 दिन पहले
एसडीएम ने छापेमारी कर अवैध खनन में संलिप्त जेसीबी व डंपर को पकड़ा हड़क...
एक महीने पहले
नंदिनी नगर कालेज में कुलपति ने मारा छापा अनियमितताओं के चलते आगे की प...
एक महीने पहले