Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

एंटी करप्शन टीम ने 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ वन दरोगा को किया गिरफ्तार हड़कंप

गोंडा। जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई किया है। आज एंटी करप्शन की टीम ने एक फॉरेस्टर को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

 सूचना के मुताबिक  नवाबगंज क्षेत्र के गोपसराय क्षेत्र में तैनात फॉरेस्टर बालक राम ने एक बढ़ई राधेश्याम से काम के बदले 6000 की घूस मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर जाल बिछाकर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने फॉरेस्टर बालक राम को 6000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी फॉरेस्टर को तुरंत तरबगंज थाने लेकर आई, जहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाने में एंटी करप्शन टीम द्वारा फॉरेस्टर बालक राम का बयान दर्ज किया जा रहा है और इस बड़ी कार्रवाई से वन विभाग समेत अन्य सरकारी महकमों में हड़कंप मचा हुआ है।