Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं की स्कूटी रैली


गोण्डा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए छात्राओं द्वारा एक प्रभावशाली स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के निर्देशन तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेखा शर्मा एवं डॉ. परवेज आलम के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
रैली में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “नारी शक्ति सशक्त देश” एवं “भारत के विकास में सुनिश्चित हो नारी की भागीदारी” जैसे प्रेरक नारे लगाए। साथ ही छात्राओं ने अपने मोबाइल फोन से 9667173333 नंबर पर मिस्ड कॉल कर महिला आरक्षण बिल के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर छात्राओं ने संसद में बिल के पारित न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उनका कहना था कि आज भी समाज में महिलाओं के प्रति सोच में अपेक्षित परिवर्तन नहीं आया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के समग्र विकास के लिए महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में पर्याप्त स्थान मिलना आवश्यक है तथा सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए।
कार्यक्रम में कुल 186 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें लक्ष्मी साहू, वर्षा जायसवाल, शालिनी तिवारी, मानसी मिश्रा, शालिनी पांडे, आंशिक तिवारी, वर्षा पांडे, खुशी बानो एवं फलक खान सहित अनेक छात्राओं की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।
रैली के सफल आयोजन में प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, विजय सिंह, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, आनंद चतुर्वेदी, ड्रिंकल यादव, अमित द्विवेदी एवं मानसी पांडे का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रेखा शर्मा एवं डॉ. परवेज खान के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।