Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बटौरा बाबा देवस्थान जाने हेतु लखनऊ हाइवे से लगा तीन किलोमीटर लम्बा जाम फंसे हजारों श्रद्धालु एवं वाहन

बालपुर गोंडा। नवरात्रि के मंगलवार को बटौरा बाबा देवस्थान को जाने के लिए सुबह लखनऊ हाइवे के चौरी चौराहे से तीन किलोमीटर लम्बा जाम लगा रहा। इसके चलते हजारों श्रद्धालु एवं सैकड़ों वाहन जाम के झाम में घंटों फंसे रहे। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, कानपुर, उन्नाव समेत दर्जनभर जिलों के लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन पूजन करने आते हैं। 

हलधरमऊ विकास क्षेत्र की ग्रामपंचायत बटौरा लोहांगी में बटौरा बाबा देवस्थान स्थित है। ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर हमेशा हनुमान जी की कृपा बरसती रहती है। यहां शनिवार एवं मंगलवार को सप्ताह में दो दिन बारह मास मेला लगता रहता है। इस दिन यहां हमेशा हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है। नवरात्रि में लगने वाले विशेष मेले में श्रद्धालुओ की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है। नवरात्रि भर यह मेला प्रति दिन चलता रहता है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख की संख्या को भी पार कर जाता है। 

लखनऊ हाइवे की ग्रामपंचायत चौरी से गद्दोपुर जाने वाली सड़क का इस समय चौड़ीकरण करके टू लेन निर्माण कार्य चल रहा है। इस रोड से बटौरा बाबा देवस्थान जाने वाले दो किलोमीटर मार्ग पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढों की भरमार है। गड्ढों में कीचड़ एवं पानी भरा रहता है इससे यह सड़क चलने लायक नहीं रह गई है। इससे यहां से होकर गुजरने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

ग्रामीणों का कहना है कि जब वर्तमान माननीय जिनके यहां विधायकी प्रमुखी सब है। उनके प्रवेश द्वार पर स्थित इस देवस्थान को जाने वाली सड़क इतनी ज्यादा खराब और खस्ताहाल है तो पूरे क्षेत्र की सड़कों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जबकि माननीय खुद यह दावा करते हुए नहीं थकते हैं कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में 500 से ज्यादा सड़कों का निर्माण करवाया है। ऐसी स्थिति में यह लगता है कि चुनावी वादों की तरह ही माननीय का यह दावा हवाहवाई साबित हो रहा है।