Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

लखनऊ हाइवे पर लगी सालभर से खराब रोड लाइटें न ठीक कराकर लगाई टेम्परेरी टेंट हाऊस की लाइटें

बालपुर गोंडा। कजरी तीज पर्व पर बालपुर में लखनऊ हाईवे के सभी खंभों पर लगी सालभर से खराब लाइटें ठीक न कराकर काम चलाऊ टेंट हाऊस की लाइटें जेसीबी के सहारे लगवाई गई। इससे विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही दिखाई पड़ती है। 

कस्बे वासी सालभर लखनऊ हाइवे की खराब स्ट्रीत्र लाइट ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए जिम्मेदार विकास विभाग व बिजली विभाग के अधिकारी अपनी ड्यूटी से कतराते हुए एक दूसरे के कंधे पर जिम्मेदारी डालकर अपने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ले रहे हैं। सभी खंभों लगी खराब स्त्ट्रीट लाइट सालभर से ठीक न कराए जाने से कस्बेवासियों को अंधेरे में काम चलाना पड़ रहा है। सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से यह भारी लापरवाही बरती जा रही है। 

बालपुर कस्बे में लखनऊ हाइवे पर कुल 19 रोड लाइट के ख़ंभे लगे हुए हैं। इनमें लगी 36 रोड लाइटें सालभर से खराब हैं। बालपुर में लखनऊ हाइवे की खराब रोड लाइटें कजरी तीज जैसे अति महत्वपूर्ण पर्व पर नहीं ठीक कराई जा सकी हैं। मार्ग प्रकाश व्यवस्था के जिम्मेदार इस ओर से अपनी आंखें मूंदे हुए हैं और कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए लगते हैं। इनमें से टेढ़ी नदी की छोर लगा एक रोड लाइट खंभा कई साल पहले किसी गाड़ी की टक्कर से टूटकर गिर पड़ा। करीब सालभर यह बिजली का खंभा लखनऊ हाइवे के डिवाइडर पर पड़ा रहा। इसी बीच इस खंभे को कोई उठा ले गया और इसकी खोज खबर लेने वाला कोई नहीं दिखाई पड़ा।

 खण्ड विकास अधिकारी हलधरमऊ देव नायक सिंह ने कहा कि उनके विभाग की ओर कोई रोड लाइटें नहीं लगवाई जाती हैं। अवर अभियंता बालपुर विद्युत उपकेन्द्र संतोष कनोजिया ने बताया कि उनके विभाग का काम केवल कनेक्शन देना है रोड लाइटें ठीक कराना नहीं है। इसके लिए अन्य विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं।