गोंडा। करनैलगंज में बहराइच मोड़ पर रोज दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक सड़क पर 2 दर्जन डबल डेकर बसों के अवैध कब्जा जमाये रहने से भीषण जाम लगता रहता है। इससे यहां हादसे का खतरा बना रहता है।आरटीओ एवं पुलिस कभी कभार सिर्फ 2-3 चालान करके खानापूर्ति कर रहे हैं। शासन एवं प्रशासन का अवैध बस एवं टैक्सी स्टैंड हटवाने का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है।
कर्नलगंज के बहराइच मोड़ पर डबलडेकर बसों का खुलेआम अवैध बस स्टैंड संचालित हो रहा है। बसों का प्रतिदिन भारी जमावड़ा होने के चलते लगने वाले सड़क जाम से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।स्थानीय पुलिस व आरटीओ अवैध स्टैंड ना हटवाकर खानापूर्ति कर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लिए 2 दर्जन से अधिक बसें चल रही है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेआम बसों का सड़क पर जमावड़ा लगा रहता है। जिम्मेदार कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए हैं।
पुलिस और आरटीओ कार्रवाई के नाम पर महज 2- 3 वाहनों का कभी कभार चालान करके अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ले रहे हैं। इसको लेकर कभी कोई ठोस व प्रभावी कार्रवाई धरातल पर नजर नहीं आई है। पुलिस और आरटीओ पर अवैध स्टैंड संचालकों से प्रतिमाह सुविधा शुल्क लेकर संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है।
शासन व जिला प्रशासन के अवैध बस व टैक्सी स्टैंड हटवाने के आदेश हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। स्टैंड संचालकों में प्रशासन का कोई डर नहीं दिखाई पड़ रहा है।
आरटीओ एवं पुलिस विभाग की मिलीभगत से बहराइच मोड़ पर चल रहा अवैध बस टैक्सी स्टैंड
Road की और खबरें
ग्राम छतौरा की जर्जर पुलिया ढहने के कगार पर बरसात में आवागमन बन्द होने...
5 महीने पहले
लखनऊ हाइवे पर 42 साल पुराना घाघरा घाट पुल आखिर कब तक चलेगा मरम्मत के स...
9 महीने पहले
बालपुर से परसपुर पसका मार्ग निर्माण हेतु योगी सरकार ने 7939.77 लाख का...
9 महीने पहले📰
