नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में 5 लाभार्थियों का किया गया चयन
गोण्डा। 22 जनवरी, 2025 - बुधवार को नन्द बाबा दुग्ध मिशन अन्तर्गत _नंदनी कृषक समृद्धि योजना_ में 5 लाभार्थियों का चयन किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन अंतर्गत गौवंशीय पशुओं के नस्ल सुधार व दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने के लिए यह महत्वांकाक्षी योजना चलाई जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी के प्रतिनिधि जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सभी 14 लाभार्थियों के समक्ष लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण की गई इसमें लक्ष्य के अनुरूप 5 लाख भारतीयों का चयन किया गया। जबकि जो लाभार्थियों को प्रतीक्षा श्रेणी में रखा गया है की लॉटरी के दौरान जिला एग्जीक्यूटिव कमिटी सदस्य उपदुक्त शाला विकास अधिकारी लीड बैंक मैनेजर एवं नोडल अधिकारी नंद बाबा दुग्ध मिशन उपस्थित रहे। ई लॉटरी के माध्यम से हर्ष सिंह निवासी परसपुर, दशरथ सिंह निवासी तरबगंज, प्रदीप कुमार पांडे निवासी तरबगंज, सुनीता शर्मा निवासी परसपुर एवं रंजीत सिंह निवासी झंझरी का चयन किया गया।
Selection की और खबरें
एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ
1 month ago
प्रो. संदीप श्रीवास्तव बने एलबीएस के मुख्य नियंता प्रो. अरविन्द कुमार...
2 months ago
जिले के 16 आरक्षी एवं फायरमैन उपनिरीक्षक पद पर चयनित एसपी ने दी बधाई
3 months ago