नागरिक संगम कार्यक्रम नगरीय क्षेत्रों की जनसमस्याओं का मौके पर होगा समाधान-डीएम
गोण्डा। जनवरी 2025। जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने "नागरिक संगम" कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करना और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
यह कार्यक्रम 17 जनवरी से शुरू होकर फरवरी तक चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी 10 नगर निकायों में आयोजित होगा। प्रत्येक वार्ड में संवाद सत्र आयोजित कर नगरवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी, और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
*कार्यक्रम का उद्देश्य और प्राथमिकता*
जिलाधिकारी ने बताया कि "नागरिक संगम" का उद्देश्य वार्डवार जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उन्हें सूचीबद्ध करना और निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान करना है। इस कार्यक्रम में नागरिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे पात्र नागरिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच पारदर्शिता, विश्वास और संवाद को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। जनसंवाद से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता देकर समाधान प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।”
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, जल निगम, विद्युत, महिला कल्याण, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबद्ध विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए "नागरिक संगम" को सफल बनाएं। जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए सभी नगरीय निकायों में विशेष "क्विक रेस्पॉन्स टीम" का गठन भी किया गया है।
*’नागरिक संगम’ के मुख्य बिंदु*
1. तत्काल समस्या समाधान:
स्थानीय समस्याएं जैसे सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट्स और अतिक्रमण जैसी मुद्दों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
2. सार्वजनिक सहभागिता:
नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी और पात्र नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
3. पारदर्शिता और फीडबैक:
नगर निकायों द्वारा किए गए कार्यों का विवरण जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, और जनता से फीडबैक प्राप्त किया जाएगा।
4. स्थानीय सेवाओं का उन्नयन:
जल, बिजली और सफाई जैसी सेवाओं से संबंधित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा।
5. विशेष काउंटर की स्थापना:
गृहकर, जलकर और विद्युत बिल से संबंधित शिकायतों और उनके समाधान हेतु विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
*इस सप्ताह का कार्यक्रम*
• 17 जनवरी:
नगर पालिका परिषद गोण्डा: वार्ड – पंतनगर, सिविल लाइन प्रथम, सिविल लाइन द्वितीय, मेवातियान।
• 18 जनवरी:
नगर पंचायत तरबगंज:
वार्ड – नौशहरा उत्तरी, रेतादल सिंह, कौचिंहा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देवी प्रसाद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भानु प्रताप, रामापुर, कटहा, पूरे लीला, राम नेवल, जमालखानी, ढोढेपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, बंगा सिंह बाबा, सेमरा।
Solution Day की और खबरें
थाना समाधान दिवस में डीआईजी ने सुनी जनसमस्याएं दिए निस्तारण के निर्देश...
7 मिनट पहले
डीआईजी डीएम एवं एसपी ने करनैलगंज समाधान दिवस में की जनसुनवाई
1 सप्ताह पहले
मनकापुर सम्पूर्ण समाधान में आई 169 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्त...
2 सप्ताह पहले