Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

तहसील सदर समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध सीडीओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश

IMG-20260117-WA0112.jpg 98.85 KB


गोण्डा 17 जनवरी,2026*।
मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन की अध्यक्षता में तहसील  गोण्डा सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित थी।

संपूर्ण समाधान दिवस में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धानेपुर, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) विकासखंड इटियाथोक, खंड शिक्षा अधिकारी रूपईडीह एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समितियां) विकासखंड झंझरी आदि अनुपस्थित पाए गए।

समाधान दिवस में अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उपरोक्त अधिकारियों का एक दिवस का वेतन बाधित किए जाने के साथ-साथ उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा भविष्य में ऐसी स्थिति पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।