गोण्डा, 05 जनवरी 2026* — शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर गोण्डा में आयोजित समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने उपस्थित फरियादियों की समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान तहसील सदर गोण्डा में कुल 83 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित कर आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु विभागीय टीमों का गठन किया जाए तथा टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से अवैध अतिक्रमण, चकमार्ग, तालाब भूमि, नाली, पैमाइश एवं अवैध कब्जे से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर उसकी उपस्थिति में कार्रवाई की जाए तथा निस्तारण प्रक्रिया का फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर अभिलेख सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंत में उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल, उपजिलाधिकारी सदर अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार सदर मनीष कुमार, नायब तहसीलदार सहित जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एक्सईएन आरईडी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विद्युत विभाग, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग तथा विभिन्न विकास खण्डों के अधिकारीगण सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सदर तहसील के समाधान दिवस में आई 83 शिकायतें 5 का मौके पर निस्तारण
Solution Day की और खबरें
मिशन शक्ति के तहत के. एल. इण्टर कालेज की छात्रा सृष्टि शुक्ला एक दिन क...
1 week ago📰
गोंडा की सभी तहसीलों में 17 अक्टूबर को आयोजित होगा पिंक समाधान दिवस
1 week ago
सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 135 शिकायतों में से 5 का मौके पर...
3 weeks ago