Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

थाना कोतवाली देहात के समाधान दिवस में एसपी ने की जनसुनवाई


गोंडा। थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना कोतवाली देहात में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर प्रत्येक प्रकरण का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से पुलिस से संबंधित 02 शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया ताकि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।