
ग्राम सभा उमरी बेगमगंज सुभाष नगर निवासी स्वाति गुप्ता पुत्री अशोक कुमार गुप्ता की नीट परीक्षा में चयन हुआ है। स्वाति ने यह परीक्षा तीसरे प्रयास में प्राप्त किया है जिसमें से उसने 720 में से 596 अंक पाकर 11117 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त किया है। बेटी की सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।
आशीष तिवारी पुत्र सत्य प्रकाश तिवारी निवासी धनुहीं तिवारीपुरवा परसपुर गोंडा आल इंडिया रैंक 28997 और सामान्य वर्ग में 3516 रैंक लाकर लगातार कड़ी मेहनत लगन के बाद नीट परीक्षा पास करके एमबीबीएस में दाखिला पाकर पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन किया है।