Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप की दी तहरीर

खरगूपुर गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमडावा के मजरा दूबे पुरवा में शनिवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मामा ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।दूबे पुरवा निवासी गोविंद लाल दूबे की 26 वर्षीय पत्नी कोमल उर्फ नीतू की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतका के मामा संगमलाल पुत्र राजेश्वरी प्रसाद निवासी भगवतीपुरवा, ग्राम पंचायत उसरैना, थाना कौड़िया ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनकी भांजी को ससुराल पक्ष के लोग आए दिन मारपीट और प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि मृतका के पति गोविंद लाल ने अपने भाइयों हरिकेश व लाला तथा चाचा राघवराम और उनकी पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उसके गले में फंदा डालकर छज्जे के हुक से लटका दिया गया।

घटना के बाद मृतका के दो बच्चों शुभ (5) और शुभी (2), मां शारदा देवी तथा भाई पवन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि दूबे पुरवा कमडावा में विवाहिता की मृत्यु की सूचना मृतका के मामा ने दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।