Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

रात्रि गश्त में लापरवाही कर कहोबा चौकी प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित



गोंडा। थाना मोतीगंज क्षेत्र की कहोबा चौकी  अंतर्गत चोरी और नकबजनी की घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बड़ी कार्रवाई किया है। 22 अक्टूबर की रात में कहोबा-नेवादा, कुंदुरखा गांव और देशी  शराब की दुकान में चोरी की घटनाएं सामने आईं। 

रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी सुधीर कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू की गई है। वहीं, पुलिस ने घटनाओं के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
.