गोंडा। जनपद में 17 थानों की पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा आमजन के खोये हुए मोबाइल फोनों की प्रभावी बरामदगी करते हुए शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नागरिकों को एक बड़ी सौगात दी गई। जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर 01/07/2026 से 13/10/2026 तक दर्ज 603 मोबाइल में से कुल 251 खोये हुए मोबाइल फोन अनुमानित कीमत करीब रु0 55,22,000 /- (पचपन लाख बाइस हजार रुपए) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये हैं। शेष मोबाइलों की बरामदगी हेतु जनपदीय टीमें कार्यरत हैं।
जनपद में खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर अभियान चलाते हुये जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा सभी थानों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर खोये मोबाइल फोनों की दर्ज शिकायत की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की गई। इस क्रम में जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कम्पनियों जिनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वन प्लस आदि कंपनियों के थाना को0 नगर 55, थाना को0 देहात 03, खरगूपुर 10, इटियाथोक 13, धानेपुर 10, नवाबगंज 10, वजीरगंज 10 , तरबगंज 10, उमरीबेगमगंज 07, कर्नलगंज 21, कटराबाजार 06, कौड़िया 06, परसपुर 06, मनकापुर 05, छपिया 04, खोड़ारे 16, मोतीगंज 06 व नोडल टीम द्वारा 53 इस प्रकार कुल 251 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किये गये, जिन्हें आज दिनांक 15.10.2026 को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर मोबाइल धारकों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आमजन से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी' एप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें। मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की स्थिति में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होती रहेगी। जनपदीय मुख्यालय एवं थानों द्वारा आगे भी इसी प्रकार मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे।
बरामदकर्ता टीम-
1. निरीक्षक आशुतोष सिंह प्रभारी स्वाट, उ0नि0 मनीष कुमार प्रभारी सर्विलांस मय टीम जनपद गोण्डा ।
2. हे0कां0 हृदय नारायण दीक्षित, हे0कां0 रवि यादव, हे0कां0 अमित पाठक, हे0कां0 रणधीर सिंह, कां0 अमितेश सिंह , अंशुमान पाण्डेय सर्विलांस सेल एवं समस्त स्वाट टीम गोण्डा।
03.कां0 पंकज कुमार, कां0 अभय प्रताप सिंह , कां0 मनीष कुशवाहा, कां0 अनमोल कुमार , कां0 कृष्णा कुमार , कां0 मो0 अर्शिल, कां0 नारायण सिंह , क0आ0 अनुज यादव, क0आ0 कृष्णा, क0आ0 बब्लू कुमार, क0आ0 अभिमन्यु, कां0 चन्द्र प्रकाश, कां0 रोहित , कां0 राघव शर्मा, क0ऑ0 देवेन्द्र , कां0 अमित वर्मा, कां0 हरिश्चन्द्र तिवारी , कां0 इन्द्रजीत, म0आ0 मीनाक्षी समस्त थानों पर सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त टीम ।
पचपन लाख बाइस हजार रुपए की कीमत के चोरी हुए मोबाइल को पुलिस ने स्वामियों के किया सुपुर्द
Theft की और खबरें
एक ही रात में दो लाख की दो भैंसे पिकअप के जरिए चोरी पुलिस गश्त जीरो
20 मिनट पहले
महिला अस्पताल में पायल चोरी करते हुए पकड़ा गया युवक तीमारदारों एवं पुल...
2 सप्ताह पहले📰
हड़ियागाड़ा कम्पोजिट विद्यालय में ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर हुए चोरी म...
2 महीने पहले📰