गोंडा। मंगलवार शाम को घाघरा और जरवल के पास दो ट्रकों के बीच एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। एक ट्रक चालक की हालत गंभीर हो गई, उन्हे तत्काल अस्पताल भेजा गया। दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट जाने से लंबा जाम लग गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत तीन हाइड्रा मशीनें मंगवाई गईं। ट्रकों को हटाने के दौरान सैकड़ों लोगो की हाइड्रा और क्षतिग्रस्त ट्रकों को देखने के लिए सड़क पर भीड़ लगी रही।
जब ट्रकों को सड़क से किनारे किया गया तो उनमें लदी बोरियां सड़क के बीचों-बीच बिखर गईं। इसके चलते जाम खुलने में बाधा उत्पन्न हो गई। इस पर जरवल थाना प्रभारी संतोष सिंह ने सभी से अपील किया कि जाम शीघ्र खुलवाने हेतु बोरी हटाने में सहयोग करें। यह सुनते ही अधिकांश लोग वहां से चले गए।
इसके बाद पुलिस प्रशासन और कई सामाजिक लोग मौके पर डटे रहे और कड़ी मेहनत के बाद सड़क से सभी बोरियां हटाईं। तभी जाकर यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका।
दो ट्रक की भिड़ंत में घाघरा पुल के पास मंगलवार शाम को लगा बड़ा जाम सैकड़ों वाहन फंसे
Traffic Jam की और खबरें
📰
आखिर कई जिलों को जोड़ने वाले जर्जर घाघरापुल की कितने सालों तक की जायेग...
6 months ago📰
हुजूरपुर रोड क्रॉसिंग पर गन्ना लदी ट्रॉली खराब होने से लगे जाम में घंट...
6 months ago📰