गोण्डा, 05 अगस्त 2026। - उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला कौशल विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के पात्र अभ्यर्थियों के लिए 15 दिवसीय आवासीय शिल्पकारी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रशिक्षु को *₹250 प्रतिदिन* की दर से प्रशिक्षुवृत्ति (मानदेय) भी प्रदान की जाएगी।
प्रशिक्षण का आयोजन मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र, बहराइच में किया जाएगा, जहां प्रतिभागियों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। योजना का उद्देश्य माटीकला से जुड़े परम्परागत शिल्पियों, उद्यमियों एवं कारीगरों के कौशल का विकास कर उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
इच्छुक अभ्यर्थी नवीन पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक तथा राशन कार्ड की छायाप्रति के साथ किसी भी कार्य दिवस में **जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, उतरौला रोड, गोण्डा** में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की **अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026** निर्धारित की गई है।
*पात्रता की प्रमुख शर्तें* के अनुसार अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का निवासी हो, उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, साक्षर हो तथा उसे माटीकला की परम्परागत जानकारी हो। चयन में शासन की आरक्षण व्यवस्था का पालन किया जाएगा। राशन कार्ड के आधार पर एक परिवार से एक सदस्य का चयन होगा तथा दिव्यांगजन, बीपीएल परिवारों के सदस्य एवं महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.upmatikalaboard.in वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 9580503142 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मानदेय के साथ 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण में 18 अगस्त तक करें आवेदन
Training की और खबरें
जनगणना हेतु फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया...
3 months ago
प्रशिक्षण में सटीकता एवं जिम्मेदारी पर जोर समन्वय और अनुशासन बनाए रखने...
3 months ago
जनगणना पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयो...
4 months ago