गोंडा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने थानाध्यक्ष खोड़ारे को हटाकर परसपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया है। शाहपुर चौकी प्रभारी की कमान महिला सब इंस्पेक्टर को दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना खोड़ारे बनाया है। उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल राय थानाध्यक्ष खोड़ारे को हटाकर एसपी ने परसपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया है। थाना कोतवाली देहात में कार्यरत महिला उपनिरीक्षक निशा निषाद को शाहपुर चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है।

