- मित्सुबिशी कॉरपोरेशन के विशेषज्ञों द्वारा उन्नत सिंचाई प्रणालियों, जल संरक्षण तकनीकों और जैविक उर्वरकों के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे पर्यावरण के अनुकूल और अधिक उत्पादक खेती को बढ़ावा मिलेगा। इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से लैस करना और उनके पारंपरिक कृषि तरीकों को उन्नत बनाना है। इससे न केवल किसानों की उपज में बढ़ोतरी होगी, बल्कि वे अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय बाजारों तक भी पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा, किसानों को नई तकनीकों के उपयोग और व्यावसायिक खेती के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।
कृषि क्षेत्र में तकनीकी व नवाचार को बढ़ावा देने हेतु जापानी कंपनी ने एफपीओ से की साझेदारी
गोण्डा। भारतीय कृषि क्षेत्र में तकनीकी सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए जापान की मशहूर कंपनी मित्सुबिशी कॉरपोरेशन ने डोमा कल्पी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी करने का निर्णय लिया है। यह सहयोग किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी उपज और आय में वृद्धि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
डोमा कल्पी एफपीओ के डायरेक्टर विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि जापान के टोक्यो से मित्सुबिशी कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर तोसी हीरो किनोसिता कंपनी के साथ मिलकर ग्राम सभा डोमा कल्पी और आसपास के अन्य गांवों के किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना चाहते हैं। इस पहल के तहत किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों, स्मार्ट उपकरणों और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे उनकी पैदावार बेहतर हो सके।यह साझेदारी किसानों को केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्मार्ट फार्मिंग, ऑटोमेशन और ऑर्गेनिक खेती जैसे क्षेत्रों में भी उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
Visit की और खबरें
📰
5-6 अक्टूबर को बभनजोत पड़री कृपाल रुपईडीह में विकास कार्यों की जमीनी ह...
3 सप्ताह पहले
पुलिस की घेराबंदी से बचकर विनोद साहनी के परिजनों से मिलकर कांग्रेस प्र...
एक महीने पहले
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई समस्याओं के त्वरित निस्ता...
एक महीने पहले